घर से निकले दो किशोर लापता

Feb 27, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के रैकल गांव में दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। 14 वर्षीय किशन कोल और 15 वर्षीय रोहित चौहान, दोनों मित्र हैं। किशन बाइक लेकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

घर से निकले दो किशोर लापता

पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के रैकल गांव में बुधवार को घर से निकले दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। लापता किशोर के परिजन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रैकल गांव निवासी 14 वर्षीय किशन कोल पुत्र विजई व 15 वर्षीय घोघिया गांव निवासी रोहित चौहान पुत्र छन्नू दोनों आपस में मित्र हैं। बुधवार की दोपहर किशन बाइक लेकर घर से निकला। उसके बाद वापस नहीं लौटा। पिता विजयी ने बताया कि बेटा किशन घर पर था। तभी उसके मोबाइल रोहित चौहान ने फोन किया। संतनगर बाजार में मिलने के लिए बुलाया। दोनों लोग संतनगर बाजार में मिले।

उसके बाद से दोनों लापता हैं। किशन व उसका मित्र रोहित चार दिन पुणे से घर आए हैं। परिजनों ने आस-पास गांव और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को थाने में तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों लापता किशोर का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाकर तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।