फंदे पर लटकता मिला दो विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Feb 27, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - मिर्जापुर में शुक्रवार को दो विवाहिताओं के शव फंदे पर लटके मिले। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ऊषा देवी और सोनम मिश्रा की मौत की जांच पुलिस कर रही है। ऊषा के ससुराल वालों पर दहेज की मांग के लिए हत्या का आरोप है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फंदे पर लटकता मिला दो विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को फंदे पर लटकता दो विवाहिता का शव मिला। मृत विवाहिता के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना विंध्याचल और जिगना थाना क्षेत्र की है। जिगना संवाद अनुसार क्षेत्र के भंवरूपुर साटनपट्टी गांव निवासी 21 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी गोपाल मांझी का शव दोपहर एक बजे में झोपड़ी में साड़ी के फंदे के सहारे बड़ेर में लटकता मिला। मृत विवाहिता के ससुर मनबोध ने बताया कि बेटे गोपाल की शादी एक साल पहले प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के बिजौरा सिरसा गाँव में हुई थी।

बेटा दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। बीते छह फरवरी को घर आया। घटना की जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मृत ऊषा की मां फूलदेई ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुरालियों ने बेटी की हत्या की है। बाइक और एक लाख रुपए नगदी की मांग कर रहे थे। दहेज न मिलने पर बेटी की हत्या कर दिए। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। विंध्याचल संवाद अनुसार पश्चिम मुहाल निवासी 26 सोनम मिश्रा पत्नी मुन्ना बाबू उर्फ विश्वजीत मिश्रा गुरुवार की रात अपने मकान के तीसरे तल पर बच्चे के साथ थी। पति रात में मंदिर गए थे। देर रात पति जब घर लौटे तो पत्नी का शव कमरे में पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और मोर्चरी हाउस भेज दिया। थाना प्रभारी अविनाश कुमार राय ने बताया कि पश्चिम मुहाल में फंदे पर झूलकर विवाहिता की मौत हुई है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।