ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरआंधी-तूफान में घायल बालक समेत दो की हुई मौत

आंधी-तूफान में घायल बालक समेत दो की हुई मौत

जिले में रविवार की शाम की रात में आए आंधी-पानी के चलते गिरे पेड़, टीन सेड और बिजली पोल की चपेट में आने से कई लोग घायल हुए। इसमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। देहात कोतवाली...

आंधी-तूफान में घायल बालक समेत दो की हुई मौत
मिर्जापुर। निज संवाददाताMon, 18 Jun 2018 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में रविवार की शाम की रात में आए आंधी-पानी के चलते गिरे पेड़, टीन सेड और बिजली पोल की चपेट में आने से कई लोग घायल हुए। इसमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। देहात कोतवाली के धनीपट्टी निवासी बालक की मंडलीय अस्पताल में सोमवार की भोर में और चुनार के जलालपुर मैदान निवासी महिला ने ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड दिया। दोनों जगहों पर क्षेत्रीय तहसीलदारों ने मौके पर जाकर दोनों के परिजनों को आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। 

रात में आंधी-पानी के चलते जिले के कई स्थानों पर पेड़, टीन शेड और बिजली का पोल गिरने से कई लोग घायल हो गए थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के धनीपट्टी गांव में गांव में शाम को आंधी चलने पर गांव के लड़के आम बिनने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। इस दौरान आम के पेड़ की डाली गिर गई। अन्य बच्चे तो भाग गए, पर 12 वर्षीय अमित कुमार डाल की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की भोर में उसकी मौत हो गई। पिता मजदूरी करते थे। अमित चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था।

जलालपुर मैदान निवासी 55 वर्षीय सिताबी देवी पत्नी शंकर लाल रविवार की शाम को सिवान की ओर गई थी। आंधी चलने और पानी बरसने पर वह ट्यूबवेल  के सेड के नीचे खड़ी हो गई। पानी बंद होने पर बाहर निकली। थोड़ी देर में तेज हवा के साथ फिर बरसात शुरू  हो गई। सिताबी देवी फिर शेड के नीचे आईं। इस दौरान पिलर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हे उपचार के लिए सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार की भोर में उपचार के दौरान  उनकी मौत हो गई। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने दोनों के परिजनों को आपदा राहत की आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें