Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsTwo Arrested for Assault and Extortion at Petrol Pump in Chilh
पेट्रोल पंप पर मारपीट और रंगदारी मांगने में दो गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर मारपीट और रंगदारी मांगने में दो गिरफ्तार

संक्षेप:

Mirzapur News - चेतगंज के चील्ह तिराहे पर पुलिस ने पेट्रोल पंप पर मारपीट और रंगदारी मांगने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित तीरथराज सिंह ने शिकायत की थी कि आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Dec 02, 2025 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

चेतगंज। पेट्रोल पंप पर मारपीट और रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को चील्ह पुलिस ने चील्ह तिराहे से मंगलवार गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी अबतक फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। चील्ह थाना क्षेत्र के महंगीपुर गांव निवासी तीरथराज का मिश्रधाप में पेट्रोल पंप है। उनका आरोप है कि वह सोमवार को अपने पेट्रोल पंप पर थे। उसी समय बुलेट से दो व्यक्ति आए और कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे। जिस पर कर्मचारियों ने पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। कुछ देर बाद सात से आठ की संख्या में लोग लाठी-डंडे से लैस होकर आए। कर्मचारियों से मारपीट करने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीच बचाव करने गए उन पर टूट पड़े। केबिन में घुसकर मारपीट किए और तोड़फोड़ की। एक लाख रुपये महीना रंगदारी मांगने लगे और न देने पर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित तीरथराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान शशि मिलन यादव, राममिलन यादव, सचिन यादव, गुनगुन यादव के खिलाफ मारपीट, रंगदारी मांगने, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार चील्ह तिराहे से पुलिस ने आरोपी मिश्रधाप गांव निवासी राममिलन यादव और शशि मिलन यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।