रास्ते में ट्रक चालक की बिगड़ी तबीयत,मौत
Mirzapur News - कोलकाता से मध्यप्रदेश के जबलपुर जा रहे ट्रक चालक परवेज आलम की ड्रमंडगंज में तबीयत बिगड़ गई। साथी चालकों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परवेज पहले से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ड्रमंडगंज,मिर्जापुर। कोलकाता से किराना का सामान लादकर मध्यप्रदेश के जबलपुर और भोपाल जा रहे ट्रक चालक की ड्रमंडगंज पहुंचने पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। चालक ने पिछे आ रहे अन्य साथी ट्रक चालकों को तबीतय बिगड़ने की सूचना देते हुए ट्रक साइड में लगाकर खड़ा दिया। पिछे से पहुंचे साथी चालक उसे हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी 45 वर्षीय ट्रक चालक परवेज आलम कोलकाता से किराना का सामान लादकर भोपाल जा रहा था।
शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित देवहट ड्रमंडगंज गांव में पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। ट्रक चालक ने ट्रक हाइवे किनारे खड़ा कर दिया। पीछे आ रहे अपने साथी ट्रक चालक को तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। इसके कुछ ही देर बाद ट्रक चालक अचेत हो गया। देवहट गांव निवासी सुरेश बिंद ने ट्रक चालक की हालत गंभीर देखकर हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पीआरवी 6868 के मुख्य आरक्षी अश्वनी मिश्रा ने एंबुलेंस से ट्रक चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजा। जहां पहुंचने पर डा.विवेक खरे ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक ट्रक चालक के साथी मोहम्मद पुरानुद्दीन निवासी रतन पड़ौली जिला सीवान बिहार ने बताया कि कोलकाता से दोनों लोग अलग-अलग ट्रक पर जबलपुर और भोपाल का किराना सामान लादकर एक साथ ही जा रहे थे । ड्रमंडगंज के देवहट गांव में पहुंचे तो अचानक परवेज आलम की तबीयत बिगड़ गई। परवेज को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक ट्रक चालक डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे। घटना की सूचना स्वजनों और ट्रक मालिक को दी गई है। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर मृतक ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


