ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरजेल में ऐश कर रहे त्रिभुवन और आरएस यादव

जेल में ऐश कर रहे त्रिभुवन और आरएस यादव

जिला कारागार में निरूद्ध नामी गिरामी बंदी पूरा ऐश कर रहे है। बाहूबली त्रिभुवन सिंह न्यायालय  के आदेश पर घर का पकवान छक रहे है। वहीं आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल की तन्हाई बैरक में बंद...

जेल में ऐश कर रहे त्रिभुवन और आरएस यादव
मिर्जापुर। निज संवाददाताThu, 14 Sep 2017 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला कारागार में निरूद्ध नामी गिरामी बंदी पूरा ऐश कर रहे है। बाहूबली त्रिभुवन सिंह न्यायालय  के आदेश पर घर का पकवान छक रहे है। वहीं आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल की तन्हाई बैरक में बंद एआरटीओ आरएस यादव भी शान से रह रहा है। 

बुधवार को आईजी और आयुक्त के निरीक्षण में आरएस यादव तन्हाई कक्ष से बाहर मिला था, पर बताया गया कि वह अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए बाहर आया था। आईजी प्रेम प्रकाश और आयुक्त मुरली मनोहर राम ने फोर्स के साथ जेल के अंदर निरीक्षण किया। इस दौरान चिलम और ब्लेड तो बरामद हुआ है। तन्हाई कक्ष में बंद त्रिभुवन सिंह और आरएस यादव बाहर नजर आये। बताया गया कि मुलाकातियों से मिलने के लिए दोनों को बाहर निकाला गया है। इस दौरान पुलिस के एक अधिकारी की नजर त्रिभुवन के पास खड़े युवक पर पड़ी जो संदिग्ध लगा। उसको पकड़ा गया तो पता चला वह जेल का बंदी नहीं बल्कि त्रिभुवन सिंह के लिए खाना लाने वाल युवक है। 

कटरा पुलिस युवक रितेश सिंह उर्फ कुंदन सिंह निवासी सिकंदरपुर थाना करंडा गाजीपुर को थाने ले गयी। इसके बाद क्राइम ब्रांच टीम ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पड़ताल करने पर पता चला कि वह सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर आया था और डेढ़ बजे छापेमारी के दौरान वहीं पर था। 

जानकारी यह भी आ रही है कि जेल में त्रिभुवन से मिलने के लिए दो युवक जाते है और इंट्री एक की ही होती है। अब यह आशंका जतायी जा रही है कि खाना ले जाने वाले युवक से त्रिभुवन बाहरी दुनिया की खोजखबर रखने के लिए तो नहीं इतनी देर नहीं रोकता था। जेल के अंदर बंद त्रिभुवन ही नहीं एआरटीओ आरएस यादव भी जींस-टीर्शट और साफ सुथरे प्रेस किये कपड़ो में शान से रहते है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें