Mirzapur News: रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: छह जुलाई को सोनवर्षा गांव के पास ट्रैक पर रखा था पत्थर मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा वाहन स्टैंड पर 10 अगस्त 2022 को हुए चर्चित हत

Mirzapur News:  रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चुनार-चोपल रेल मार्ग पर राजगढ़ के सोनवर्षा गांव के पास ट्रैक पर पत्थर रखने वाले आरोपी को चुर्क रेलवे पुलिस ने शुक्रवार गिरफ्तार किया है। आरोपी राजगढ़ के सेमरा गांव का है। शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन टकराने से पत्थर के टुकड़े हो गए थे। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिस आरोपी को लेकर चुर्क चली गई।

आरोपी की पहचान

सोनभद्र के चुर्क आरपीएफ प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि छह जुलाई की रात साढ़े बारह बजे किसी ने चुनार-चोपन रेल मार्ग पर राजगढ़ के सोनवर्षा गांव के पास ट्रैक पर पत्थर रख दिया था। उसी दौरान गुजर रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजिन ट्रैक पर रखे पत्थर से टकरा गया। पत्थर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। चालक ने ट्रेन को रोका और लूसा स्टेशन मास्टर को सूचना दी। घटना से लगभग दस मिनट तक ट्रेन रुकी रही। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची चुर्क रेलवे पुलिस ने घटना की जांच की और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। तभी मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजगढ़ के सेमरा गांव निवासी विवेक कुमार उर्फ शिवा को उसके गांव से धर दबोचा।

प्रेम प्रपंच का कारण

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि उसका क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम प्रपंच चल रहा था। 6 जुलाई की शाम वह युवती के घर पहुंचा। उनके परिजनों से युवती संग शादी की बात करने लगा। जिस पर युवती के घरवाले उसे फटकार लगाकर भगा दिए। जिससे नाराज होकर वह धनसीरिया गांव के पास चोपन-चुनार रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठा गया।

घटना का विवरण

वहां से गुजर रहे रेलकर्मी ने उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह ट्रैक पर बैठा ही रहा। तब रेलवे कर्मचारी ने फटकार लगाकर उसे वहां से हटाया। डांट से नाराज होकर आरोपी सोनवर्षा गांव के पास पहुंचा और चोपन-चुनार रेल मार्ग पर सोनवर्षा गांव के पास ट्रैक पर एक बड़ा पत्थर रख दिया। उसके बाद वहां से भाग निकला। उसी दौरान रात लगभग साढ़े बारह बजे गुजरी शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजिन ट्रैक पर रखे पत्थर से टकरा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उसे चुर्क लेकर चली गई है.

सामान्य प्रश्न

आरोपी का नाम क्या है?
आरोपी का नाम विवेक कुमार उर्फ शिवा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।