जिवनाथपुर-कैलहट स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहा रख स्पेशल ट्रेन पलटाने की कोशिश

Mar 01, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - मिर्जापुर, संवाददाता बदमाशों ने जिवनाथपुर और कैलहट स्टेशन के बीच ब्लाक हाट के पास

जिवनाथपुर-कैलहट स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहा रख स्पेशल ट्रेन पलटाने की कोशिश

मिर्जापुर, संवाददाता बदमाशों ने जिवनाथपुर और कैलहट स्टेशन के बीच ब्लाक हाट के पास अप लाइन के रेलवे ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा रख कर दानापुर से बंग्लूरू जा रही 03251 होली स्पेशल ट्रेन को पलटाने की कोशिश की। यह तो संयोग रहा कि ट्रेन के चालक की नजर ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़ा पर चली गई और आपात ब्रेक लगा कर सौ मीटर पहले ट्रेन को रोक लिया। घटना शाम को आठ बजे की है। वहीं चालक और गार्ड ने ट्रेन के यात्रियों की मदद से रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़ा को हटाया। तब जा कर रात को 8.15 बजे ट्रेन स्पेशल ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दे दी। तब रात को 11.40 बजे आरपीएफ और जीआरपी सक्रिय हुई। मौके पर पहुंच कर लगभग आठ फीट लंबा लोहे के टुकड़ा को कब्जे में लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चंदौली के अलीनगर थाने में रपट दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी। शनिवार की शाम 7.30 बजे दानापुर से बंग्लूरू जाने वाली होली स्पेशल ट्रेन 03251 पीडीडीयू जक्शन से छिवकी(प्रयागराज) के लिए रवाना की गयी। जब यह ट्रेन जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन पार कर कैलहट स्टेशन की तरफ बढ़ी तो करीब तीन किमी दूर ब्लाक हाट के पास पहुंचने पर चालक को करीब दो सौ मीटर दूर रेलवे लाइन पर लोहे का टुकड़ा दिखाई दे गया। ट्रेन के चालक ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल आपात ब्रेक लगा दिया। ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़ा से करीब सौ मीटर पहले ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन में अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण कोच में सवार यात्रियों को भी झटका लगा। वहीं ट्रेन को रोकने के बाद चालक और गार्ड ट्रैक पर रखे लोहे का टुकड़ा हटाने के लिए मौके पर पहुंच गए। यह देख इंजन के करीब स्थित कोच के यात्री भी मौके पर पहुंच कर ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़ा को हटाया। तब जा कर यह ट्रेन 8.15 बजे करीब आधे घंटे बाद आगे के लिए रवाना हुई। वहीं चालक ने इसकी सूचना प्रयागराज कंट्रोर रूम को दे दी। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी देर रात मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर बदमाशों की तलाश में जुट गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।