ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत
Mirzapur News - मिर्जापुर के उसरहवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रामचंद्र मेहता (36 वर्ष) के रूप में हुई, जो बिहार के अररिया से दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पड़री (मिर्जापुर)। क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह शव को कब्जे में लेकर पहचान कराया। मृतक के पास से मिले क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन के नम्बरों से मृतक की पहचान हुई। मृतक के भाई का नंबर मिल गया।उसी से पहचान हुई। रामचंद्र मेहता उम्र (36) वर्ष पुत्र स्व. दुखी लाल मेहता, बिहार के अररिया जिले के पथराहा, वार्ड नंबर-तीन, घूरना बाजार का निवासी था। वह किसी ट्रेन से दिल्ली जा रहा था और गेट के पास बैठा था।
जब ट्रेन पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास पहुंची तो वह अचानक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


