ट्रेन से गिरकर अज्ञात महिला की मौत
Apr 08, 2026 12:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News - मिर्जापुर में एक 50 वर्षीय अज्ञात महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना पड़री थाना क्षेत्र के पहाड़ा स्टेशन के पास हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला के सिर में गंभीर चोटें थीं, जो ट्रेन से गिरने के कारण प्रतीत हो रही हैं।

मिर्जापुर, संवाददाता। पड़री थाना क्षेत्र के पहाड़ा स्टेशन के समीप खंभा नम्बर 172/39 व 172/37 के बीच ट्रेन से गिरकर 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। गैंगमैन की सूचना पर पहुँची पड़री पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया की महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। इससे यह प्रतीत हो रहा हैकि महिला की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। महिला नीला कलर की सूट पहनी है। दाहिने हाथ मे कड़ा है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


