Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsTragic Suicide 26-Year-Old Carpenter Dies After Train Incident in Narayanpur

घरेलू कलह में मिस्त्री ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mirzapur News - नरायनपुर में 26 वर्षीय धर्मेंद्र पटेल ने घरेलू कलह के कारण ट्रेन से कटकर आत्महत्या की। वह राजगीर मिस्त्री था और उसकी शादी छह महीने पहले हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरWed, 15 Jan 2025 01:16 AM
share Share
Follow Us on

नरायनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अदलहाट थाना क्षेत्र के बरीजीवनपुर के सामने मंगलवार की सुबह किसी ट्रेन से कटकर मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृत मिस्त्री ने पारिवारिक कलह में ट्रेन से कटकर आत्महत्या किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नरायनपुर चौकी इंचार्ज जयदीप सिंह ने बताया कि अदलहाट थाना क्षेत्र के सोनई गांव निवासी 26 वर्षीय धर्मेंद्र पटेल पुत्र सत्यनारायण पटेल राजगीर मिस्त्री था। घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर धर्मेंद्र मंगलवार की सुबह घर से निकला। धर्मेंद्र ने घर से कुछ दूर बरीजीवनपुर कतिया गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। रेलवे विभाग के अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आस-पास के लोगों से शव की पहचान धर्मेंद्र के रुप में की। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। मृ

तक धर्मेंद्र दो भाइयों में छोटा था। राजगीर मिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। छह माह पूर्व 23 मई को दुल्हीपुर मुगलसराय में उसकी शादी हुई थी। पिता सत्यनारायण पटेल बीमारी के चलते बेड पर हैं। मां भी बीमार चल रही हैं। दोनों भाई अलग -अलग रहते हैं। मृतक के बड़े भाई अरविंद पटेल की तहरीर पर नरायनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें