Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsTragic Road Accidents in Mirzapur Two Lives Lost Including a Halwai
अलग-अलग सड़क हादसे में हलवाई समेत दो की मौत

अलग-अलग सड़क हादसे में हलवाई समेत दो की मौत

संक्षेप: Mirzapur News - मिर्जापुर में रविवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में हलवाई अरविंद जायसवाल और शुभम की मौत हो गई। अरविंद सोनभद्र से घर लौट रहे थे जब उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। शुभम बाइक से प्रयागराज से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गए। दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Tue, 11 Nov 2025 12:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार रात हुए सड़क हादसे में हलवाई समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृत हलवाई सोनभद्र से वापस अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना विंध्याचल और देहात कोतवाली क्षेत्र की है। पड़री थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर पाठक गांव निवासी 25 वर्षीय अरविंद जायसवाल पुत्र विष्णु जायसवाल हलवाई थे। वह दुकान के सिलसिले में रविवार को सोनभद्र के घोरावल गए थे। रात घोरावल से वापस अपने घर लौट रहे थे। बाइक लेकर जैसे ही देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलहरा गांव स्थित प्रधान ढाबा के पास पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तभी संपर्क मार्ग से मुख्य मार्ग पर आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अरविंद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृत अरविंद के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृत अरविंद तीन भाइयों में छोटा था। एक बच्चा है। वहीं, दूसरी दुर्घटना विंध्याचल के गैपुरा के पास हुई है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर निवासी 24 वर्षीय शुभम पुत्र उमाशंकर बाइक से प्रयागराज किसी काम से गए थे। देर शाम प्रयागराज से वापस लौट रहे थे। जैसे ही विंध्याचल के गैपुरा के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। शुभम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची गैपुरा पुलिस ने घायल को विजयपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। यहां डाक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बाइक सवार आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गया था। जख्मी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।