अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो बाइक सवारों की मौत, एक घायल
अहरौरा में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें दो बाइक सवारों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली दुर्घटना में रोशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुंदरम को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। दूसरी घटना में गोपाल सिंह को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया।

अहरौरा(मिर्जापुर)। अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को सुबह हुई दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत हो गयी। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेन्टर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित अहरौरा थाने के सामने शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बाइक से अपने रिश्तेदारी से किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद सोनभद्र के राबर्टगंज थाना क्षेत्र के सरौली गांव लौट रहे बाइक सवार 22 वर्षीय रोशन कुमार विश्वकर्मा पुत्र शिवाजी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी सुंदरम 22 वर्ष पुत्र रामजी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायल सुंदरम को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा लाया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल को ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक रोशन के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते हुए अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की अज्ञात वाहन को चिहिंत किया जा रहा है। वहीं दूसरी घटना लगभग नौ बजे अहरौरा जमुई मार्ग पर स्थित सोनवर्षा गांव के पास हुई किसी कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से अपने घर नियामतपुर थाना चुनार लौट रहे 36 वर्षीय युवक गोपाल सिंह पुत्र स्व कांता सिंह को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने कुचल दिया। जिससे गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी इमलियाचट्टी सुनील कुमार ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत भाग गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


