ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से बाइक सवार की मौत, दो घायल, भीड़ ने फूंका ट्रैक्टर

Dec 24, 2025 12:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - जमालपुर में मंगलवार रात एक बाइक सवार 25 वर्षीय रितिक दुबे की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर में मौत हो गई। रितिक के बड़े भाई रविकांत और राजन दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग लगा दी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से बाइक सवार की मौत, दो घायल, भीड़ ने फूंका ट्रैक्टर

जमालपुर,मिर्जापुर । थाना क्षेत्र के जमालपुर-रामपुर मार्ग पर मंगलवार की रात करजी गांव के मारकामाई मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से करजी गांव निवासी बाइक सवार 25 वर्षीय रितिक दुबे की मौके पर ही मौत हो गई l साथ ही बाइक पर बैठे रितक के बड़े भाई रविकांत दुबे,गांव का ही राजन दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना से आक्रोशित भीड़ ने ट्रैक्टर ट्राली को आग के हवाले कर दिया l मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई l पुलिस क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव अदलहाट थाने की पुलिस के साथ पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया l बाइक सवार रात में हसौली गांव के चट्टी से अपने घर की तरफ जा रहे थे।

ग्रामीणों ने घायलों को रात में सीएचसी केन्द्र जमालपुर ले गए l जहां चिकित्सकों ने राजन दूबे की हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों भीड़ ने ट्रैक्टर ट्राली को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी डाल कर ट्रैक्टर में लगी आग को बुझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव ने अदलहाट थाने की पुलिस के पुलिस के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर ग्रामीणों को समझाया बुझाया। उधर दुर्घटना के जानकारी पर गांव में कोहराम मच गया l परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । मृतक युवक के पिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की मां गीता देवी,दादी आशा देवी, बहन शिवांगी और बड़े भाई कृष्णकांत पर वज्रपात हो गया । दुर्घटना के बाद चालक ने मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।