हादसे में जख्मी दूसरे साथी ने भी तोड़ा दम, गांव में नहीं जले चूल्हे
Mirzapur News - पटेहरा में एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। 20 वर्षीय आकाश और 19 वर्षीय संदीप बाइक से जा रहे थे, जब एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आकाश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि संदीप ने वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार ने कार्रवाई की मांग की है।

पटेहरा। सड़क दुर्घटना में जख्मी दूसरे साथी ने वाराणसी ट्रामा सेंटर में मंगलवार की रात दम तोड़ दिया। जबकि जख्मी युवक सोमवार की रात मौत हो गई थी। एक ही गांव में दो युवकों की मौत मातम पसर गया। गांव के घरों में चूल्हे नहीं जले। संतनगर थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा के राजगढ़वा निवासी 20 वर्षीय आकाश अपने मित्र 19 वर्षीय संदीप के साथ सोमवार की सुबह बाइक से जा रहा था। लालगंज कलवारी मार्ग पर कार ने बाइक में टक्कर मार दिया था। जिससे दोनों जख्मी हो गए थे। जख्मी आकाश की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी।
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घायल साथी संदीप का वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात ग्यारह बजे उसकी भी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। यहां बुधवार को संतनगर थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम और आरोपी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दूसरे शव का बुधवार की शाम पोस्टमार्टम कराया। मृतक संदीप छह भाइयों में पांचवे नंबर पर था। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतनगर राजेश कुमार ने बताया कि पिता बहादुर की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कार कब्जे में है। चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




