Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsTragic Road Accident Claims Lives of Laborer Wife and Daughter in Varanasi
इकलौते बेटे-बहू की मौत से छीना बुढ़ापे का सहारा

इकलौते बेटे-बहू की मौत से छीना बुढ़ापे का सहारा

संक्षेप:

Mirzapur News - जमालपुर के हर्दी सहिजनी गांव के 30 वर्षीय श्रमिक ओमप्रकाश पटेल, उनकी पत्नी और बीमार बेटी की वाराणसी के टेंगरा मोड़ पर एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। ओमप्रकाश अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और दवा लेने...

Oct 22, 2025 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

जमालपुर। वाराणसी के टेंगरा मोड़ सड़क हादसे में मजदूर, उसकी पत्नी और बेटी की मौत से पूरा परिवार समाप्त हो गया। मृत मजदूर घर का इकलौता पुत्र था। जमालपुर थाना क्षेत्र के हर्दी सहिजनी गांव निवासी 30 वर्षीय ओमप्रकाश पटेल श्रमिक थे। वें मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। ओमप्रकाश इकलौते पुत्र थे। पिता दस बीस्वा भूमि के काश्तकार हैं। खेती बाड़ी से घर का खर्च चलता है। ओमप्रकाश गांव में ही मजदूरी करते थे। उनकी एक बेटी थी। जिसकी तबीयत खराब चल रही थी। बेटी की दवा लेने ही बुधवार को वाराणसी जा रहे थे, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह हादसा हो जाएगा? ओमप्रकाश अपनी पत्नी व बीमार बेटी को साथ लेकर वाराणसी दवा लेने जा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वाराणसी टेंगरा मोड़ के पास ट्रक ने कुचल दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बेटेओमप्रकाश की मौत से मां रन्नो देवी का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। बेटे की मौत के बाद अब घर का सहारा भी कोई नहीं रहा। हादसे में ओमप्रकाश का पूरा परिवार खत्म हो गया। इकलौती बेटी तानवी थी। वहीं घटना की जानकारी होते ही मृत ओमप्रकाश के घर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।