हादसे में जख्मी युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - चुनार में एक सड़क दुर्घटना में जख्मी 26 वर्षीय श्वेता कुमारी शनिवार को वाराणसी के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बाइक की टक्कर से घायल हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती अपने ननिहाल में रहकर सहज जन सेवा केंद्र में काम कर रही थी।

हादसे में जख्मी युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम

चुनार। सड़क दुर्घटना में जख्मी युवती की वाराणसी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। वह बाइक की चपेट में आने से जख्मी हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पैगापुर गांव निवासी 26 वर्षीय श्वेता कुमारी सहज जन सेवा केंद्र में काम करती थी। वह अपने ननिहाल में रहती थी। प्रतिदिन की तरह वह बीते बुधवार को केंद्र से साइकिल से वापस घर लौट रही थी। जैसे ही कठेरवां गांव के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दिया था।

जिससे युवती गंभीर रुप से जख्मी हो गई थी। वहीं घटना के बाद बाइक सवार भाग निकला था। घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। यहां उपचार के दौरान चार दिन बाद युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवती तीन भाई-बहन में सबसे बड़ी थी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।