बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, चाची-भतीजी की मौत

Jan 01, 2026 03:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - चुनार कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव के पास नए साल पर अदलपुरा शीतला माता का दर्शन कर वापस एक ही बाइक जा रहे पति, पत्नी और भतीजी को बालू लदे ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया l 

बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, चाची-भतीजी की मौत

मिर्जापुर, संवादाता l

चुनार कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव के पास नए साल पर अदलपुरा शीतला माता का दर्शन कर वापस एक ही बाइक जा रहे पति, पत्नी और भतीजी को बालू लदे ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया l ट्रक के धक्के से बाइक पर बैठी भतीजी, चाची नीचे गिर गई l ट्रक 13वर्षीय पलक को कुचलते हुए चला गया l जिससे पलक की मौके पर मौत हो गई l वहीं गंभीर रूप से पलक की चाची 28 वर्षीय सुनीता पाल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा हैl घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चुनार, आदलपुरा,वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया l दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराने में जुटी रही l वाराणसी जिले के अवलेशपुर गांव निवासी कमलेश पाल अपनी पत्नी सुनीता और भतीजी पलक को लेकर अपनी बाइक से बड़ी शीतला माता का दर्शन करने गए थे l माता के धाम में दर्शन पूजन करने के बाद वापस अपने घर अवलेशपुर जा रहे थे l रुदौली गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से बालू लदा तेज रफ्तार ट्रक यमराज बनकर पहुंची और टक्कर मार दिया l पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम समाप्त करवा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;