गड्ढे में डूबने से घर का गुझा चिराग
Mirzapur News - जिगना, मिर्जापुर में शनिवार को ढाई साल का बच्चा गड्ढे में गिरकर डूब गया। बच्चे की पहचान रबी पाल के रूप में हुई, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। माता मनीषा देवी घर के काम में व्यस्त थीं जब यह घटना हुई। बच्चा नजर नहीं आने पर उसे खोजा गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिगना,मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा चौकी के अंतर्गत कामापुर कला गांव के राजापुर मजरे में शनिवार की सुबह नौ बजे दरवाजे पर बने गहरे गड्ढे में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। बालक के मौत के साथ घर का एकलौता चिराग भी बुझ कया। गांव निवासी राममूरत पाल मुंबई में एक निजी फर्म में नौकरी करता है। ढाई साल के बच्चे रबी पाल के साथ पत्नी मनीषा देवी घर पर रहती है। मनीषा सुबह घर के कामकाज में व्यस्त थी। इसी बीच बच्चा खेलते हुए बच्चा गड्ढे में गिर गया। दस मिनट तक बच्चा दिखाई नहीं पड़ने पर मां परेशान हो गई।
तब तक आसपास के लोग भी जुट गए। तभी किसी की नजर गड्ढे में डूबे बच्चे पर पड़ी। आनन-फानन में लोग एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। बालक के आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चा अपने माता पिता की इकलौता संतान था। चौकी प्रभारी सुरेश दुबे ने बताया कि घटना की किसी ने सूचना नहीं दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


