गंगा स्नान कर रही चार किशोरी डूबी, दो लापता

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर, संवाददाता चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी घाट पर गंगा स्नान कर रही चार

गंगा स्नान कर रही चार किशोरी डूबी, दो लापता

मिर्जापुर, संवाददाता चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी घाट पर गंगा स्नान कर रही चार किशोरी डूब गई। स्थानीय नाविकों ने डूब रही दो बच्चियों को बचा लिया। जबकि दो किशोरी गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। पुलिस स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराने में जुट गई है। चेकसारी गांव निवासी 15 वर्षीय आंशिक अपनी सहेली 14 वर्षीय रंजना, 17 वर्षीय सोनम और 16 वर्षीय रेखा के साथ गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। सभी गंगा में स्नान कर रही थी, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से चारों किशोरी डूबने लगी। चीख पुकार सुनकर पास मौजूद नाविक मौके पर पहुंच गए नाविकों ने डूब रही सोनम और रेखा को सुरक्षित बचा लिया।

जबकि अंशिका और रंजना गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। घटना की जानकारी होते ही डूबी किशोरियों के परिजन घाट पर पहुंच गए। परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से लापता किशोरियों की तलाश करा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।