Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsTragic Drowning Incident 15-Year-Old Boy Dies at Ahraura Dam
दोस्तों संग अहरौरा बांध में गेट के पास नहा रहा किशोर डूबा, मौत

दोस्तों संग अहरौरा बांध में गेट के पास नहा रहा किशोर डूबा, मौत

संक्षेप:

Mirzapur News - अहरौरा बांध में 23 नंबर गेट के पास रविवार को 15 वर्षीय शनि कुमार अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था। अचानक वह पानी में कूदते ही डूब गया। साथी दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन उसे बचाने में कोई सफलता नहीं मिली।...

Sun, 7 Sep 2025 03:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद l अहरौरा बांध में 23 नंबर गेट के पास रविवार को सुबह लगभग दस बजे दोस्तों संग नहा रहे किशोर की डूबने से मौत हो गई l मौके पर पहुंची पुलिस गेट खुलवाकर किशोर को निकलवाकर स्थानीय चिकित्सालय ले गई l जहां चिकित्सक ने परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। बेलखरा ग्राम पंचायत के श्रीरामपुर निवासी 15 वर्षीय शनि कुमार पुत्र शिवपूजन अपने तीन चार दोस्तों के साथ अहरौरा बांध में नहाने गया था l 23 नंबर गेट के पास उपर से कूद कर सभी नहा रहे थे l इसी बीच शनि पानी में कुदा और 23 नंबर गेट से हो रहे पानी की निकासी में कहीं फस गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शनि के डूबते ही उसके साथी शोर मचाने लगे l थोड़ी दूर पर ही स्थित श्रीरामपुर उसके घर पर शनि के डूबने की सूचना दी l सूचना पाते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई l सूचना पर पुलिस भी बांध पर पहुंच गई और डूबे किशोर की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन नहीं मिला l इसके बाद बांध पर मौजूद जेई से 23 नंबर गेट खोलवाया गया l तब वह पानी के प्रेसर से बाहर बह कर निकला। पुलिस व परिजन शनि को लेकर सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र अहरौरा पहुंचे l जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया l मृत किशोर अपने पिता का इकलौता पुत्र था।वही घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।