संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव
Mirzapur News - मिर्जापुर के पड़ेरी गांव में एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। परिजनों से पूछताछ जारी है।

मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के पड़ेरी गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर किशोरी का फंदे पर लटकता शव मिला। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। सोशल मीडिया से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के पड़ेरी गांव निवासी 17 वर्षीय गुड़िया सरोज पुत्री कैलाश घर पर अकेली थी। उसकी मां बाजार दवा लेने गई थी। भाई भी बकरी के लिए दवा लेने गया था। पिता रोजगार के सिलसिले में गोवा में रहते हैं। दोपहर जब मां घर लौटी तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए।
बेटी गुड़िया का शव कमरे के पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों ने आनन-फानन में शव को फंदे से नीचे उतारा। उधर घटना की सूचना सोशल मीडिया पर फैल गई। सोशल मीडिया से मिली जानकारी पर कछवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। बेटी की मौत से मां का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। उसने ऐसा कदम क्यों और किस कारणवश उठाया? परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं। वहीं घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा बनी हुई है। इस संबंध में कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि एक किशोरी का शव फंदे पर लटकता मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


