Mirzapur News: अदवा नदी में डूबने से युवक की मौत
Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द गांव स्थित अदवा नदी में शुक्रवार की सुबह डूबने से युवक की मौत हो गई। वह घर से शौच के
Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द गांव स्थित अदवा नदी में शुक्रवार की सुबह डूबने से युवक की मौत हो गई। वह घर से शौच के लिए निकला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक की पहचान
क्षेत्र के अहुगी खुर्द गांव निवासी 18 वर्षीय अंकित कुमार सुबह लगभग चार बजे शौच के लिए निकला। घर से 500 मीटर दूर अदवा नदी की ओर चला गया। गुरूवार की रात ही अदवा बांध का गेट खोल कर नदी में पानी छोड़ा गया था। जिससे नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। युवक काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। खोजबीन करते हुए अदवा नदी के पास पहुंचे।
घटनास्थल पर खोजबीन
युवक के डूबने की आशंका पर बांध के गेट को बंद कराया। खोजबीन के दौरान सुबह लगभग सात बजे घटनास्थल से 300 मीटर दूर नदी के किनारे पत्थर में फंसा युवक दिखाई पड़ा। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक घर का इकलौता पुत्र था। अंकित की मौत से घर का चिराग बुझ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक चार बहन में इकलौता भाई था। मां शिवकुमारी की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नदी में डूबने से युवक मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है。


