दवा लेने निकला युवक सड़क पर गिरा, मौत
मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के पास एक 19 वर्षीय युवक महेश, जो दवा लेने निकला था, अचानक सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों का मानना है कि उसे लू लगने से मौत आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के पास रविवार को घर से दवा लेने निकला युवक अचानक सड़क पर गिरा और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़री थाना क्षेत्र के बेलवन गांव निवासी 19 वर्षीय महेश मजदूर था। मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाता था। भाई रवि सिंह ने बताया कि महेश को बुखार था। वह सुबह घर से बाइक लेकर पड़री बाजार दवा लेने के लिए निकला। जैसे ही टेढ़ा गांव के पास पहुंचा। तभी अचानक सड़क पर गिर गया।
मौके पर जुटे लोगों ने घर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन-फानन में पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई में तीसरे नंबर पर था। भाई रवि ने बताया कि महेश की लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। इस संबंध में पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि एक युवक सड़क पर अचानक गिरा और उसकी मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


