अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पत्थर में टकराई, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

पटेहरा के पड़रिया कलां निवासी 30 वर्षीय अवधेश कोल की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने साले के साथ ससुराल जा रहा था, जब उनकी बाइक सहरसा मोड़ पर पत्थर से टकरा गई। अवधेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की देरी से भी स्थिति बिगड़ गई।

अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पत्थर में टकराई, मौत

पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया कलां के पहड़ी निवासी 30 वर्षीय अवधेश कोल अपने फुफेरे साले मड़िहान के मठहिया उजारपुर निवासी 30 वर्षीय मनोज कोल के साथ शुक्रवार को नौतोरवा लेदुकी गांव ससुराल जा रहा था। जैसे ही घर से लगभग चार किमी दूर सहरसा मोड़ पर पहुंचा। तभी बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठे अवधेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को पटेहरा पीएचसी भर्ती कराया। यहां घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया, लेकिन सूचना के एक घंटे बाद एंबुलेंस अस्पताल पहुंची।

तब उसे मंडलीय अस्पताल भेजा गया। एंबुलेंस के न पहुंचने तक घायल अस्पताल के बेड पर दर्द से तड़पता रहा। मृतक छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था। दो पुत्र और एक पुत्री हैं। युवक की मौत से पत्नी शीला और परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता सुखराम की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव पोस्टमार्टम भेजा गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।