टेम्पो के धक्के से चंदौली के युवक की मौत
Mirzapur News - अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौता गांव के सामने

अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौता गांव के सामने शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे टेम्पो की चपेट में आने से चंदौली के युवक की मौत हो गई। मृतक सोनभद्र से अपने घर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विपरीत दिशा से आ रही टेम्पो हादसे का कारण बना।
चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव का 48 वर्षीय चंदेव कुमार पुत्र स्व. बहादुर बाइक से सोनभद्र किसी काम से गया था। शाम को वापस घर लौट रहा था। जैसे ही अहरौरा के हिनौता गांव के पास पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से आ रही टेम्पो ने बाइक में टक्कर मार दिया। टेम्पो की चपेट में आने से बाइक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अहरौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद चालक टेम्पो लेकर मौके से भाग निकला। मृतक को चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।