ट्रैक्टर पर बैठ कर जा रहे युवक की गिरा, मौत
हलिया (मिर्जापुर) l स्थानीय थाना क्षेत्र के मतवार गांव में बुधवार की देर

हलिया (मिर्जापुर) l स्थानीय थाना क्षेत्र के मतवार गांव में बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर पर बैठ कर जाते समय अचानक सड़क पर गिरने से युवक घायल हो गया l सूचना पर पहुंचे परिजन आनन- फानन में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए l जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l मतवार गांव निवासी लवलेश गिरी का बेटा 22 वर्षीय शुभम गिरी घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर पर बैठ गया l इसी दौरान शुभम का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रैक्टर से निचे गिर गया l जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई l दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई l इसी बीच मौका पा कर चालक ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग निकला l सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन स्थानीय स्तर पर एक चिकित्सक के यहाँ ले गए l जहाँ चिकित्सक ने परीक्षण करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई किया। इस संबंध थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक्टर का धक्का लगने से युवक की मौत हो गई है l शव को पोस्टमार्टम जे लिए भेज दिया गया है । मृतक के परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


