Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटा घायल, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News: मिर्जापुर। संवाददाता राजगढ़ थाना क्षेत्र के पथरपुरा गांव के पास बुधवार शाम अनियंत्रित

Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटा घायल, हालत गंभीर

Mirzapur News: मिर्जापुर। संवाददाता राजगढ़ थाना क्षेत्र के पथरपुरा गांव के पास बुधवार शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेटे की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया है।रैकरी गांव निवासी 20 वर्षीय विनय की दादी का मंगलवार को निधन हो गया था। बुधवार को अंतिम संस्कार के बाद विनय अपनी 48 वर्षीय मां शर्मिला देवी को बाइक से लेकर चिखुरिया बाजार आवश्यक सामान खरीदने जा रहा था। पथरपुरा गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया।

हादसे में मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विनय की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। शर्मिला देवी का उपचार सीएचसी में चल रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरMirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटा घायल, हालत गंभीर