Mirzapur News: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बालक और अधेड़ की मौत
Mirzapur News: लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव। के पास सोमवार की सुबह वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय मार्ग पर एक ट्रक ने 12 वर्षीय छात्र और 55 वर्षीय अधेड़ को कुचल दिया।

Mirzapur News: लहगंपुर (मिर्जापुर)। लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के पास सोमवार की सुबह वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय मार्ग पर एक ट्रक ने 12 वर्षीय छात्र और 55 वर्षीय अधेड़ को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से थोड़ी दूर ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। भीषण हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया l
ग्रामीणों का आक्रोश
जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर किसी तरह से जाम समाप्त कराया l और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l मृतकों की पहचान 12 वर्षीय कक्षा 6 का छात्र प्रियांशु और 55 वर्षीय शिवनाथ निवासी बामी के रूप में की गई।
घटनास्थल का विवरण
लालगंज थाने के लहंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के बामी गांव के छात्र प्रियांशु और शिवनाथ सुबह घर से शौच के लिए तुलसी नाला की तरफ गए थे। वहां से लौटते समय पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रक पटरी पर चढ़ गया और साइकिल सवार शिवनाथ व प्रियांशु को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के शोर मचाने पर, ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से करीब 200 मीटर आगे कर्बला के सामने ट्रक खड़ा कर भाग गया।
परिवार का दुख
घटना की सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंच गए। इस हादसे में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। लहंगपुर चौकी प्रभारी गुरु प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर हाइवे पर इकट्ठा भीड़ को नियंत्रित करते हुए शव कब्जे में लेना चाहें, तभी गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे लालगंज एसडीएम अजीत कुमार और सीओ अमर बहादुर, तहसीलदार विशाल शर्मा व इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने ग्रामीणों को समझाया। करीब एक घंटे बाद जाम खत्म हुआ l तब जाकर आवागमन फिर से चालू हो पाया।स्वजनों ने बताया कि प्रियांशु अपने पिता बालमुकुंद का इकलौता बेटा था, उसकी दो बहने हैं। वह अपने रिश्ते में लगने वाले बाबा शिवनाथ के साथ साइकिल से शौच के लिए घर से निकला था। शौच के बाद वापस लौटते समय हाइवे पर ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। शिवनाथ को दो पुत्रियां 20 वर्षीया रेखा और 18 वर्षीया करिश्मा है l स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि ट्रक से कुचलने से एक बालक समेत दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच कर रही है।


