तिलक समारोह से घर लौट रहे युवक की बाइक पेड़ में टकराई, दो की मौत
Mirzapur News - मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। 22 वर्षीय विवेक मौर्य और 23 वर्षीय हसनैन अली तिलक समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मिर्जापुर, संवाददाता। जमालपुर थाना क्षेत्र के जयपट्टी गांव के पास रविवार की रात लगभग 11 बजे तिलक समारोह से घर लौट रहे युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जमालपुर कस्बा निवासी 22 वर्षीय विवेक मौर्य और 23 वर्षीय हसनैन अली रविवार की रात नारायणपुर गांव तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। नारायणपुर तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही जमालपुर के जयपट्टी गांव के पास पहुंचे।
तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से जमालपुर कस्बा में मातम पसर गया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


