ट्रेलर से कुचल कर मां-बेटी की मौत, पुल से 20 फीट नीचे गिरा पति
Mirzapur News - 15-लालगंज में दुर्घटना15-लालगंज में दुर्घटना15-लालगंज में दुर्घटना15-लालगंज में दुर्घटना15-लालगंज में दुर्घटना15-लालगंज में दुर्घटना15-लालगंज में दुर्

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के बस्तरा फ्लाईओवर ब्रिज पर शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा पति पुल से 20 फीट नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। फ्लाईओवर ब्रिज का डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रेलर लटक गया। उसका चालक भी चोटिल हो गया। ट्रेलर चालक वाहन में फंसी बाइक को करीब 50 मीटर दूर घसीटते लेकर चला गया।गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के हरीबल्लवपुर तिवारीपुर गांव निवासी 38 वर्षीय मनोज चौधरी अपनी पत्नी 35 वर्षीय रीता और बेटी 12 वर्षीय सौम्या के साथ बाइक से मध्यप्रदेश जा रहे थे।
मध्य प्रदेश के रीवां जिले में वह परवल की खेती किया हैं। मनोज दोपहर बाइक लेकर जैसे ही लालगंज के बस्तरा फ्लाईओवरब्रिज के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक ट्रेलर में फंस गई। ट्रेलर चालक फंसी बाइक को लगभग 50 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में रीता और उसकी बेटी सौम्या की ट्रेलर से कुचल कर मौत हो गई। दोनों के शव क्षत विक्षत हो गए। बाइक चला रहा पति मनोज ओवरब्रिज से लगभग 20 फीट नीचे गिरकर जख्मी हो गया। भागने के दौरान अनियंत्रित ट्रेलर सड़क दूसरे छोर पर जाकर डिवाइडर को तोड़ते हुए लटक गया। ट्रेलर चालक 35 वर्षीय रोहित तिवारी लटियार हनुमान, जिला मऊगंज (मध्यप्रदेश) भी चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद दोनों को मंडलीय अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेलर से कुचल कर मां-बेटी की मौत हुई है। जबकि बाइक चला रहा पति और ट्रेलर चालक जख्मी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


