थाने से घर लौट रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

Dec 15, 2025 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - अहरौरा में एक युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। युवक थाने से घर लौट रहा था और हेलमेट नहीं पहना था। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने सड़क पर ट्रकों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।

थाने से घर लौट रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के पट्टी खुर्द मोहल्ले के पास सोमवार दोपहर थाने से घर लौट रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चंदौली जिले चकिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी 30 वर्षीय तिलक शर्मा पुत्र शंकर के ससुर रामू शर्मा अहरौरा थाने में फालोअर हैं। रामू वृद्ध हो चुके हैं। ऐसे में तिलक अपने ससुर के साथ रहकर उनका सहयोग करता था। दोपहर तिलक थाने से बाइक लेकर अपने घर के लिए निकला। जैसे ही वह अहरौरा के पट्टी खुर्द मोहल्ला स्थित ओवरब्रिज के नीचे पेट्रोल पंप के पास पहुंचा।

उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार तिलक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। वहीं, ग्रामीणों ने पकड़े गए ट्रक चालक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की सूचना पर मृत युवक के परिजन भी पहुंच गए। अहरौरा थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सकरा मार्ग दुर्घटना का बन रहा कारण ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल के पास मार्ग सकरा है। साइड रोड पर ट्रकों के आवागमन पर प्रतिबंध लगना चाहिए। ओवरब्रिज के नीचे एक ओर पटरी रोड बनाया गया है, जिस पर आवागमन दोनों ओर से होता है। पूरी पटरी गंगा देवी इंटर कॉलेज के गेट के सामने से नवीन मंडी समिति के पास तक अतिक्रमण की जद में है, जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है। ग्रामीणों ने पटरी को अतिक्रमणमुक्त कराने और सुबह छह से रात आठ बजे तक ट्रकों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;