जाम के झाम में लोग रहे परेशान
Mirzapur News - मिर्जापुर में त्योहार के दौरान बाजार में जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोग परेशान रहे। पुलिस और यातायात विभाग जाम से छुटकारा दिलाने में नाकाम रहे हैं। सड़क किनारे अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण समस्या बढ़ी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

मिर्जापुर। त्योहार को लेकर नगर के बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। जाम के झाम में लोग परेशान रहे। वहीं आए दिन अस्पताल, शुक्लहा, मुकेरी बाजार, वासलीगंज में लग रहे जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। पुलिस और यातायात विभाग जाम से छुटकारा दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। सड़क किनारे अतिक्रमण जाम का मुख्य कारण बना हुआ है। वहीं सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के विरुद्ध पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अभियान चलाकर वाहनों का किया चालान पुलिस और यातायात विभाग की ओर से सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियम का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की।
पुलिस ने लोगों से यातायात नियम का पालन करने की अपील की। साथ वाहन तेज गति से न चलाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



