साप्ताहिक बंदी के लिए व्यापारियों ने प्रशासन से लगाई गुहार
Mirzapur News - राजगढ़ में व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी की मांग की है। उनका कहना है कि पहले शनिवार को बाजार बंद रहता था, लेकिन अब सभी दिन खुलने से व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से एक दिन बाजार बंद रखने की अपील की है, जिससे व्यापारियों और कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

राजगढ़। क्षेत्रीय बाजारों में साप्ताहिक बंदी लागू करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आवाज बुलंद की है। स्थानीय व्यापार मंडल व छोटे-बड़े दुकानदारों ने श्रम विभाग और जिला प्रशासन से सप्ताह में एक दिन पूर्ण अवकाश घोषित करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि पहले शनिवार को बाजार बंद रहता था, लेकिन अब सातों दिन दुकानें खुलने से निजी व पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार काम करने से शारीरिक व मानसिक थकान बढ़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि अवकाश न मिलने से परिवार को समय देने, दुकान की साफ-सफाई और स्टॉक प्रबंधन में दिक्कत होती है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि साप्ताहिक बंदी से न केवल व्यापारियों बल्कि दिहाड़ी मजदूरों और कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से पूर्व की भांति सप्ताह में एक दिन बाजार बंद रखने का निर्णय लेने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


