अनियंत्रित बाइक 15 फिट गहरी नहर में गिरी,तीन घायल, रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - राजगढ़ के कुड़ी गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरी नहर में गिर गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर किया गया।

अनियंत्रित बाइक 15 फिट गहरी नहर में गिरी,तीन घायल, रेफर

राजगढ़, मिर्जापुर । थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बुधवार की दोपहर बाइक अनियंत्रित होने से एक ही बाइक पर सवार तीन युवक 15 फीट गहरी नहर में गिर गए। हादसे में बाइक सवार तीनो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए । सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख तीनों घायलों को जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया गया। कुड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय शिवम, 19 वर्षीय शुभम तथा 20 वर्षीय पंजाबी एक ही बाइक पर सवार होकर ददरा बाजार जा रहे थे। बेलन बकहर पोशक नहर पर पहुंचे, तभी बाइक पर से नियंत्रण खो जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और लगभग 15 फीट गहरी बेलन नहर में गिर गई।

हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोग घायल तीनों युवकों को गहरी नहर से निकालकर एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक तीनों युवकों को जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिए।राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बाइक से नहर में गिरकर तीन युवक घायल हो गए l सभी को सीएचसी राजगढ़ इलाज के लिए भेज दिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।