बाइकों की टक्कर में मजदूर समेत तीन जख्मी

Apr 07, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - जिगना के मोहनपुर गाँव में सोमवार शाम को बाइकों की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को सरोई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्यत्र रेफर किया गया। दोनों घायल मजदूर हैं और अपने काम से लौट रहे थे।

बाइकों की टक्कर में मजदूर समेत तीन जख्मी

जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनपुर गाँव के सामने सोमवार की शाम सात बजे बाइकों की आमने सामने टक्कर में मजदूर समेत तीन लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों को सरोई अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सिकरा कला गाँव निवासी 40 वर्षीय गणेश विश्वकर्मा पुत्र ढकेलू तथा जिगना थाना क्षेत्र के बदेवरा चौबे गाँव निवासी 35 वर्षीय गुदुल पुत्र जयराम मजदूर हैं। प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र चिलबिला बाजार में भवन निर्माण में मजदूरी करते हैं। शाम को मजदूरी कर वापस घर लौट रहे थे।

जैसे ही मोहनपुर गांव के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बाइक से टकरा गए। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई में भर्ती कराया। वहीं मौका पाकर जख्मी दूसरा बाइक सवार भाग निकला। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घायलों को पीएचसी सरोई में भर्ती कराया है। घायल के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पुनीत अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।