ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरघर में घुसा तीन फुट लंबा मगरमच्छ

घर में घुसा तीन फुट लंबा मगरमच्छ

मड़िहान क्षेत्र के करौंदा गांव स्थित मकान में शुक्रवार रात लगभग तीन फुट लंबा मगरमच्छ घुस गया। इससे लोगों में दहशत फैल गयी। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने लगभग आठ घंटे बाद घर में घुसे मगरमच्छ को...

घर में घुसा तीन फुट लंबा मगरमच्छ
राजगढ़। Sat, 04 Aug 2018 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

मड़िहान क्षेत्र के करौंदा गांव स्थित मकान में शुक्रवार रात लगभग तीन फुट लंबा मगरमच्छ घुस गया। इससे लोगों में दहशत फैल गयी। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने लगभग आठ घंटे बाद घर में घुसे मगरमच्छ को पकड़कर सिरसी बांध में छोड़ दिया। राजगढ़ चौकी क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी किसान हनुमान प्रताप मौर्य के परिजन शुक्रवार रात आठ बजे खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे।  इस दौरान घर में घुसे मगरमच्छ को देख महिलाएं शोर मचाने लगीं। मगरमच्छ का नाम सुनते ही सभी लोग घर के बाहर निकल गए। इतने में आसपास के लोग भी लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। घर में मगरमच्छ घुसने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। आधे घंटे बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गयी। टीम ने लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद घर में घुसे मगरमच्छ को पकड़ लिया। टीम ने उसे सिरसी बांध में छोड़ दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें