Mirzapur News: युवक की पिटाई करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News: मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव में सोनू नामक युवक को कुछ लोगों ने कमरे में बंद कर पीटा। घटना के समय आसपास के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने राहुल, अजीत और सूरज को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उन्हें चालान किया गया।

Mirzapur News: युवक की पिटाई करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Mirzapur News: चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के अनुरुद्ध पुरब पट्टी गांव निवासी युवक को मनबढो ने कमरे में बंद कर की पिटाई। युवक के पिता के तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरप्तार कर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव निवासी सोनू पुत्र वकील शनिवार की शाम गांव के सीवान में अपने घर से 200 मीटर दूर गया था। वहीं पहले से घात लगाए बैठे मनबढ़ों ने उसे पकड़ कर एक कमरे में ले जाकर पिटाई करने लगे। युवक की पिटाई होते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तब मन बढ़ो ने उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए।

युवक के पिता वकील ने चील्ह थाने में तीन लोगों के विरुद्ध कमरे में बंद कर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की मांग की थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर सोमवार को अनुरुद्ध पुर पश्चिमपट्टी गांव निवासी राहुल व अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव निवासी अजीत व सूरज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। चौकी प्रभारी चेतगंज राकेश राय ने बताया कि मारपीट के मामले में आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरMirzapur News: युवक की पिटाई करने के आरोप में तीन गिरफ्तार