ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरविद्यालय में चोरी में करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

विद्यालय में चोरी में करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपितों को अदलहाट पुलिस ने शनिवार नरायनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर...

विद्यालय में चोरी में करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 14 Mar 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

अदलहाट/नरायनपुर। हिन्दुस्तान संवाद

विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपितों को अदलहाट पुलिस ने शनिवार नरायनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने विद्यालय से चोरी का सारा सामान बरामद किया। अदलहाट थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि 12 मार्च को रैपुरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका धर्मावती कुमारी ने तहरीर दी थी कि ग्यारह मार्च की रात चोर विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल में जुटी थी। शनिवार की सुबह उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। मुखबीर की सूचना पर नरायनपुर तिराहे से अभियुक्त अदलहाट के भभुआर गांव निवासी राहुल व दो अन्य अभियुक्तों को पकड़ लिया। इसमें दो अभियुक्त बाल अपचारी हैं। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने चोरी की एक एलसीडी, स्टार्टर, कैरम बोर्ड, डिक्शनरी समेत अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया। जबकि दो अन्य अभियुक्त (बाल अपचारी) को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें