ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरगुरु पूर्णिमा पर सवा लाख भक्तों ने मां के दरबार में टेका माथा

गुरु पूर्णिमा पर सवा लाख भक्तों ने मां के दरबार में टेका माथा

गुरु पूर्णिमा पर विंध्याचल मंदिर पर शुक्रवार को पहुंचे सवा लाख भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका। सुबह गंगा स्नान करने के बाद भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करके आर्शीवाद लिया। दर्शन...

गुरु पूर्णिमा पर सवा लाख भक्तों ने मां के दरबार में टेका माथा
विंध्याचल। हिन्दुस्तान संवाद Fri, 27 Jul 2018 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरु पूर्णिमा पर विंध्याचल मंदिर पर शुक्रवार को पहुंचे सवा लाख भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका। सुबह गंगा स्नान करने के बाद भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करके आर्शीवाद लिया। दर्शन पूजन को लाइन में लगे भक्तों के जयकारे से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। इसके बाद भक्त अष्टभुजा व काली खोह मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। विंध्याचल पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। विंध्याचल मंदिर पर गुरुवार की रात से ही भक्तों ने डेरा डाल लिया था। भोर में भक्त गंगा घाट पर पहुंच स्नान किया। स्नान के बाद विंध्य धाम की गलियों में सजी दुकानों से फूल माला, नारियल, चुनरी का प्रसाद लेकर लाइन में लग गए थे। कतारबद्ध भक्त माथे पर चुनरी बांधकर मां का जयकारा लगाते हुए धीरे-धीरे बढ़ रहे थे। सुबह 4 बजे  मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन शुरू हुआ। भक्त मां का जयकारा लगाते गर्भगृह में प्रवेश कर विधि विधान से मां का दर्शन पूजन कर आर्शीवाद लिया। वहीं झांकी दर्शन पर भी भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने झांकी से मां का दीदार किया। भक्तों ने मंदिर परिसर में अन्य देवी देवताओं व हवन कुंड की परिक्रमा की। मां का दर्शन पूजन करने के बाद भक्त त्रिकोण परिक्रमा करने के लिए अष्टभुजा व काली खोह पहुंच दर्शन पूजन किया। सुबह से लेकर रात दस बजे तक भक्तों के दर्शन पूजन का सिलसिला जारी रहा। चंद्रग्रहण लगने के कारण निर्धारित समय से दो घंटे पहले कपाद बंद कर दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें