ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरकच्चे मकान में घुसे चोरों हजारों का माल उड़ाया

कच्चे मकान में घुसे चोरों हजारों का माल उड़ाया

इमिलियाचट्टी। हिन्दुस्तान संवाद अहरौरा थाना क्षेत्र के मुजडीह गांव के पुरवा खेमईपुर गुरुवार...

कच्चे मकान में घुसे चोरों हजारों का माल उड़ाया
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSat, 19 Jun 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

इमिलियाचट्टी। हिन्दुस्तान संवाद

अहरौरा थाना क्षेत्र के मुजडीह गांव के पुरवा खेमईपुर गुरुवार की रात कच्चे मकान से चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। गांव निवासी हनुमंता प्रसाद का सड़क किनारे कच्चा मकान है। सुबह से हुयी लगातार बारिश से उसका मकान टपकने लगा था। जिससे परिवार के लोग बगल में सटे दूसरे मकान में सोने चले गए। रात चोर कच्चे मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने नगदी समेत आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह हनुमंता की नींद खुली तो दरवाजा टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। नगदी व आभूषण गायब था। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। पीड़ित के अनुसार चोर मकान से 40 हजार रुपये नगदी, आभूषण व अन्य कागजात उठ ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें