मकान में घुसे चोरों ने एक लाख का माल उड़ाया
जिगना के गोनौरा गाँव में बीती रात चोरों ने बंद मकान से एक लाख का माल चुरा लिया। पीड़ित कमला शंकर बिंद ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने से चोर बंद मकानों को निशाना बना रहे हैं।

जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोनौरा गाँव के गोसीपुर मजरा में बीती रात बंद पड़े मकान से चोरों ने एक लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गाँव निवासी कमला शंकर बिंद पुत्र हीरामणि बिंद ने बताया कि सोमवार की रात नौ बजे मकान में ताला बंद कर पत्नी सहित दो सौ मीटर दूर डेरे पर सोने चला गया। जबकि सुबह वहीं से एक रिश्तेदार के यहाँ जरूरी काम से चला गया था।
घटना का विवरण
मंगलवार की शाम छह बजे जब वह मकान पर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर एक कमरे में संदूक में रखे चांदी के जेवरात व पीतल के बर्तन गायब थे। शाम को थाने में मकान मालिक ने घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिलने के बाद घटनास्थल पर पीआरवी व पुलिस ने छानबीन किया है। मामला संज्ञान में है। शीघ्र ही पर्दाफाश किया जाएगा।
ग्रामीणों की चिंताएं
ग्रामीणों ने बताया कि बीते एक माह से मनबढ़ चोर बंद पड़े मकानों में ही अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। थाना क्षेत्र के दुगौली गाँव में दो बंद पड़े मकानों के बाद खैरा गाँव के बागजोरावर मजरा तथा गौरा गाँव के एक बंद पड़े मकान से चोरों ने लाखों का माल पार कर चुके हैं। सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


