विंध्याचल में महिला श्रद्धालु के गले से उच्चकों ने सोने की चेन उड़ायी
Mirzapur News - मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने आई महिला के गले से चोरों ने सोने की चेन चुरा ली। पीड़ित महिला ने विंध्याचल कोतवाली में तहरीर दी है। घटना के समय महिला ने गले में दुपट्टा लपेट रखा था, फिर भी चोर सफल रहे। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

विंध्याचल,मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी घाम में मंगलवार को दर्शन करने आई महिला के गले से उच्चकों ने सोने का चेन उड़ा दी । चेन के चोरी होने की जानकारी होते ही रोते बिलखती पीड़ित महिलाने विंध्याचल कोतवाली में तहरीर देकर चोरों का पता लगाने की मांग की है। पीड़ित महिला की तहरीर मिलने के बाद पुलिस चोरों की सुरागरशी में जुट गई है। चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर चेकसारी निवासी सुनैना सिंह पत्नी रामश्रय सिंह मंगलवार को मरवारी दर्शन-पूजन करने के लिए सुबह पहुंची थी। मां का दर्शन-पूजन करने के बाद वह गेट नंगर एक से बाहर निकल कर मां का नीर लेने के लिए पहुंची।
सुनैना के मुताबिक जैसे ही वह मां का नीर लेने के लिए झुकीं उसी समय उनके गले में लगभग 15 ग्राम (लगभग डेढ़ भर)के सोने की चेन किसी उच्चके ने काट लिया। गले से सोने की चेन के कटने की जानकारी होते ही उन्होंने शोर मचाया,लेकिन भीड़ होने की वजह से पता नहीं चल पाया। सुनैना ने बतायाकि उन्होंने गले में दुपट्ट भी लपेट रखा था। उसके बावजूद उच्चकों चेन काटने में सफल हो गए। सुनैना ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि एक नंबर निकास द्वार से बाहर निकल कर नीर लेते समय किसी उच्चके ने उनके गले से 15 ग्राम के सोने की चेन काट लिया। पुलिस ने उन्हें सोने की चेन का पता लगाने की गुहार लगाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


