ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरधरती को बचाने के लिए मानव शृंखला बनायी

धरती को बचाने के लिए मानव शृंखला बनायी

विश्व पृथ्वी दिवस (वर्ल्ड अर्थ डे) पर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने मानव शृंखला बनायी। उन्होंने धरती को हरा-भरा बनाने के साथ ही इसे बचाने का संकल्प किया। उन्होंने पृथ्वी का मॉडल बनाकर...

धरती को बचाने के लिए मानव शृंखला बनायी
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरMon, 22 Apr 2019 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व पृथ्वी दिवस (वर्ल्ड अर्थ डे) पर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने मानव शृंखला बनायी। उन्होंने धरती को हरा-भरा बनाने के साथ ही इसे बचाने का संकल्प किया। उन्होंने पृथ्वी का मॉडल बनाकर इसे बचाने का भावुक संदेश दिया। बच्चों के बीच प्रतियोगिता भी करायी गई। पोस्टर, स्लोगन के जरिये सेव अर्थ का महत्व प्रदर्शित किया गया।

लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी बचाओ पर आधारित पृथ्वी के आकार की मानव शृंखला बनाकर संरक्षण का भावुक संदेश दिया। यही नहीं, स्कूल के बच्चों ने चित्र, पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने रैली निकाल कर पेड़ लगाने, धरती को हरा-भरा बनाये रखने, पानी की एक-एक बूंद बचाने का भी संदेश दिया। यही नहीं स्कूल के प्राइमरी स्तर के बच्चों के बीच पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता करायी गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने धरती को सभी जीवों के रहने के लायब बनाने क संदेश दिया। प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया। निहारिका सेठ के निर्देशन में प्रतियोगिता करायी गई। विद्यालय की डायरेक्टर अपराजिता सिंह ने अपने संबोधन में पृथ्वी को बचाने की अपील की।

भटौली रोड विजयपुरा स्थित डा. सरला सराफ पब्लिक स्कूल में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने एकजुट होकर पृथ्वी के स्वरूप ग्लोब का मॉडल बनाकर पृथ्वी, प्रकृति की ओर से दिये गए जीवन के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों को नुकसान न पहुंचाने का शपथ ली। बच्चों ने शपथ लिया कि ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेंगे जिससे प्रकृति को नुकसान पहुंचे। संकल्प लिया की प्रकृति के अवैध दोहन को रोकते हुए प्रदूषण की वजह से पृथ्वी के लिए सबसे बड़े संकट ग्लोबल वॉर्मिंग के प्रभाव को कम करने के लिए पौध लगाएंगे। हरा पेड़ नहीं काटेंगे। इस अवसर विद्यालय के चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने बच्चों को समझाते हुए कहा की मात्र एक दिन पृथ्वी दिवस के रुप में मना कर हम प्रकृति को बर्बाद होने से नहीं रोक सकते। इसके लिए हमें बड़े बदलाव लाने की जरुरत है|। डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ,वैशाली जायसवाल, दीक्षा रावत, रवि यादव, महेंद्र गुप्ता आदि लोग रहे।

पौधरोपण कर छात्राओं ने मनाया विश्व धरती दिवस

मड़िहान हिन्दुस्तान संवाद

विश्व धरती दिवस के अवसर पर सोमवार को उपकार इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंस की छात्राओं ने पृथ्वी पर हरियाली लाने के प्रयास में पौधरोपण किया। इस अवसर पर चेयरमैन डाक्टर रेखा शर्मा व डाक्टर केके यादव ने कहा कि हरे-भरे वृक्ष जीवन के लिए अमूल्य है। पेड़ों की कटान आदि से जंगल उजड़ रहे हैं। जिससे बरसात में कमी आ रही है। नदी नाले खुद प्यासे हैं। पेयजल संकट सुरसा की तरह मुह बाए खड़ी है। जंगली जानवर पानी के लिए भटक रहे हैं। सिंचाई के अभाव में खेतों की फसलें सूख रही है। इसलिए प्रति व्यक्ति को पौध रोपण करना चाहिए। आने वाले समय मे पानी की तरह अन्न का भी संकट खड़ा हो सकता है। इस अवसर पर साधना, सरिता, प्रियंका दिव्या, अंतिमा रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें