न्यायिक अधिकारियों को दी गयी विदाई
दीवानी कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को बार की तरफ से जिले से स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को विदाई दी गयी। इस दौरान स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों के कार्यों की...
दीवानी कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को बार की तरफ से जिले से स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को विदाई दी गयी। इस दौरान स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों के कार्यों की सराहना की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जिला जज सुरेंद्र कुमार सिंह प्रथम ने कहाकि स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया से सभी अधिकारियों को गुजरना पड़ता है। इससे कार्यों में बदलाव भी आता है और न्यायिक अधिकारी नये स्थान पर दोगुने उत्साह से कार्य करते है। जिले से हाल ही में न्यायिक अधिकारी देवकांत शुक्ला, राम लखन सिंह चंद्रौल, आलोक पाण्डेय व सलोनी रस्तोगी का गैर जिले के लिए स्थानांतरण कर दिया गया था। डिस्ट्रिक्ट बार के सभागार बार के अध्यक्ष हीरालाल पाण्डेय ने तीनों अधिकारियों का माल्यार्पण कर मां विंध्यवासिनी की तस्वीर भेंट की। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष व संचालन सचिव आशुतोष अग्रवाल ने किया। इस मौके पर संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, आनन्द स्वरूप श्रीवास्तव, शशांक शेखर चतुर्वेदी, कृपा शंकर मिश्र, गंगा राम यादव, बैंकुण्ठ त्रिपाठी, नारायणजी उपाध्याय, राम कृष्ण द्विवेदी, रतन मिश्रा, पवन कुमार पाण्डेय, राम सागर सरोज, विमल चंद यादव, विनोद मिश्रा, रूद्र प्रकाश गिरी, हीरदत्त मिश्र ने न्यायिक अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी।