Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsTheft Incident in Aharora Multiple Batteries Stolen from Shops and E-Rickshaws
दुकान का शटर तोड़कर दो दर्जन बैटरी चोरी

दुकान का शटर तोड़कर दो दर्जन बैटरी चोरी

संक्षेप:

Mirzapur News - अहरौरा में बीती रात चोरों ने अलग-अलग गांवों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। एक दुकान से दो दर्जन बैटरी चुराई गई और एक ई-रिक्शा की बैटरी भी चोरी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों में दहशत फैल गई है।

Jan 21, 2026 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। एक दुकान का शटर तोड़कर दो दर्जन बैटरी चुरा ले गए। जबकि एक ई-रिक्शा का भी बैटरी पार कर दिया। सुबह दुकान पहुंचे स्वामी और ई-रिक्शा चालक को घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अहरौरा जमुई रोड पर स्थित चकजाता पहाड़ के पास अहरौरा के बुढ़ा देई निवासी सलामू की सेल्फ डायनमो की दुकान है। रात चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान में चार्ज करने के लिए रखे गए लगभग बीस बड़ी उठा ले गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरी घटना इसी रोड पर स्थित सोनपुर गांव पंचायत भवन के सामने की है। क्षेत्र के अधवार निवासी गोलू की ई-रिक्शा की बैटरी चोरी हो गई। तीसरी घटना सोनपुर घाटी के पहले स्थित एक दुकान के सामने खड़ी ई-रिक्शा को चोर ढकेल कर कुछ दूर ले गए। इसके बाद ई-रिक्शा को पलटकर बैट्री निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसमें बैटरी ही नहीं थी। सुबह दुकान और ई-रिक्शा लेने पहुंचे स्वामियों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और वापस लौट गई। एक ही रात हुई चोरी की कई घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।