दहेज की पल्सर और 61 हजार रुपये देने पर माना लड़की पक्ष

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

‘‘सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम भी शुरू ‘‘सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम भी शुरू ‘‘सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम भी शुरू ‘‘सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम भी

दहेज की पल्सर और 61 हजार रुपये देने पर माना लड़की पक्ष

मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात जयमाल के बाद दूल्हे के फरार होने से हंगामा मच गया था। गुरुवार की शाम पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। कन्या पक्ष ने दहेज में दी गई पल्सर बाइक और 61 हजार रुपये हर्जाना लेकर शादी करने से इन्कार कर दिया। लड़की पक्ष के पिता ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी अब इस लड़के से नहीं करना चाहते हैं। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच दिन भर चली लंबी पंचायत के बाद दूल्हे पक्ष ने दहेज में दी गई पल्सरऔर 61 हजार रुपये नगद वापस करने पर सहमति जताई।

रुपये और बाइक मिलने के बाद लड़की पक्ष ने समझौता स्वीकार किया। वहीं पुलिस की मौजूदगी में बुधवार देर रात से बारातियों की रोके गए तीनों वाहनों को छोड़ दिया गया। मंगलवार की रात प्रयागराज के हरगढ़ गांव से आई बारात में जयमाल के बाद दूल्हा अपने दो साथियों के साथ दहेज में मिली बाइक से फरार हो गया था। नाराज लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता समेत तीन वाहनों को बंधक बना लिया था। मामला थाने पहुंचने पर सुलह समझौता हुआ। थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लिए हैं। दोनों पक्षों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।