ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरपूर्वांचल के विकास से ही सम्भव है सूबे का विकास: एके शर्मा

पूर्वांचल के विकास से ही सम्भव है सूबे का विकास: एके शर्मा

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने कहाकि पूर्वांचल के विकास के बगैर उत्तर प्रदेश का विकास संभव ही नहीं है। इसी को ध्यान...

पूर्वांचल के विकास से ही सम्भव है सूबे का विकास: एके शर्मा
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरTue, 07 Dec 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर। संवाददाता

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने कहाकि पूर्वांचल के विकास के बगैर उत्तर प्रदेश का विकास संभव ही नहीं है। इसी को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार पूर्वांचल का विकास करने में जुटी हुई है। उन्होने कहाकि मिर्जापुर और मऊ में कोई खास फर्क नहीं है। यहां के विकास के लिए जिसके पास जाने की जरूरत होगी, उसके पास जाएंगे। वे सोमवार को नगर के एएस जुबली इण्टर कॉलेज में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहाकि पूर्वांचल के विकास के लिए हम खुद प्रयासरत है। भाजपा सरकार आमजन के लिए जनहित में सब कुछ करना चाहती है।यहां के विकास के लिए जो भी योजना होगी उसे लागू कराऊँगा। प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने कहाकि पर्यटन के क्षेत्र में मिर्जापुर में विकास की अपार संभावनाएं है। पर्यटक स्थलों के विकास के लिए प्रदेश सरकार से बात कर नई योजनाएं तैयार कराई जाएगी। इससे जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होगी। इसके अलावा औद्योगिक विकास पर भी अब ध्यान दिया जाएगा। नोएडा की तरह पूर्वाचल में भी औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी। किसी भी बदलाव के लिए छह महीने काफी होते है। हमारा प्रयास होगा कि पूरे पूर्वांचल का विकास बेहतर ढंग से हो, ताकि यहां के लोग भी बेहतर जीवन गुजार सके। वहीं मड़िहान स्थित ओम साईं विंध्य कालेज में आयोजित किसान सम्मेलन में कहाकि भाजपा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कई योजनाएं लागू की है। किसान सम्मान निधि दिया जा रहा है। यह पहली सरकार है जिसने किसानों के हाथों में पैसा भेज रही है। वहीं पूर्व की सरकारों ने केवल किसानों को ठगने का कार्य किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीडी दुबे ने की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, अनिल कुमार सिंह,राजेंद्र तिवारी, जगदीश सिंह पटेल, हरिशंकर सिंह पटेल व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें