ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरकच्चा मकान गिरने से घायल वृद्धा की मौत

कच्चा मकान गिरने से घायल वृद्धा की मौत

थाना क्षेत्र के कछवां डीह गांव में पड़ोसी का कच्चा मकान गिरने से मायके में आई वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो...

कच्चा मकान गिरने से घायल वृद्धा की मौत
कछवां। हिन्दुस्तान संवादThu, 06 Sep 2018 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के कछवां डीह गांव में पड़ोसी का कच्चा मकान गिरने से मायके में आई वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कच्चा मकान गिरने वाले का आर्थिक नुकसान तो हुआ ही, वृद्धा की भी मौत भी हो गई। 
थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी 70 वर्षीय गुलाबी देवी कछवां डीह गांव इलाज कराने अपने मायके आई थी। वह अपने भतीजे माया  सिंह के घर रहकर उपचार करा रही थी। दोपहर में एक बजे वह घर के बाहर  दरवाजे के पास बैठकर खाना खा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी राजेंद्र सिंह का मकान उनके ऊपर गिर गया। इससे वह उसमें दब गयी। मकान का मलबा गिरने से उनका दोनों पैर टूट गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीरावस्था में उन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार के दौरान दोपहर बाद तीन बजे उनकी मौत हो गई। कच्चा मकान गिरने से राजेंद्र सिंह का आर्थिक नुकसान हुआ ही। पड़ोसी वृद्धा की मौत से गांव में शोक की लहर दौड गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें