ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरपात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाना है मकसद: सुचिश्मिता मौर्य

पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाना है मकसद: सुचिश्मिता मौर्य

पड़री। हिन्दुस्तान संवाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर शनिवार को विकास खण्ड...

पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाना है मकसद: सुचिश्मिता मौर्य
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 26 Sep 2021 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

पड़री। हिन्दुस्तान संवाद

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर शनिवार को विकास खण्ड पहाड़ी के ब्लॉक परिसर में गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने गरीबों के कल्याण के लिए शासन से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी। विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ब्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहाकि देश तभी खुशहाल होगा जब विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र ब्यक्तियो तक पहुँचेगा। मेले में विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल लगाया गया था। ।विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख इन्द्रबहादुर पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के विकास के लिए तमाम योजनाए चला रही है। इसका लाभ हर गरीब ब्यक्ति तक पहुँच रहा है। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी राकेश तिवारी ने किया।इस मौके पर प्रधानसंघ के ब्लॉक अध्यक्ष ब्यासजी बिन्द, रामदेव सरोज,निर्भय दुबे, संजय सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सोनकर,राम सिंह राणा,त्रिलोकी नाथ दुबे,उदयभान तिवारी,डॉ आनंद कुमार सिंह,रविकांत द्विवेदी समेत आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें